
कोरबा/डी.ए.व्ही. सी. ए. ई एवं रीजनल ट्रेनिंग सेंटर छत्तीसगढ़ के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के 5 डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा, खरमोरा, सैला पाली, भंवर, बड़मार के कुल 70 शिक्षकों ने इस दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला ( कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) का आयोजन डी. ए. वी संस्थान के प्रमुख उपक्षेत्रीय अधिकारी व प्रशिक्षण समन्वयक व प्राचार्य डी. ए. वी पब्लिक स्कूल हुडको के श्री प्रशांत कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में तथा कोरबा जोन-ई की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ श्रीमती राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। दो दिवसीय 26 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलने वाला यह कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शानदार शुभारंभ डी.ए.वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में हुआ। इस कार्यशाला का शुभारंभ द्विप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा कोरबा में संचालित समस्त डी. ए. वी मुख्यमंत्री स्कूल के 70 शिक्षक -शिक्षिकाएं प्रशिक्षित होने के लिए शामिल हुए। प्रशिक्षित करने के लिए डी. ए. व्ही, सी. ए. ई के द्वारा नियुक्त प्री प्राइमरी हेतु शिक्षक श्री भारती जटवार , अंग्रेजी प्रशिक्षक श्री शशि भूषण पाधी, हिंदी प्रशिक्षक श्रीमती विनीता गुमास्था, केमेस्ट्री प्रशिक्षक श्रीमती निशा नायर, बायोलॉजी प्रशिक्षक श्री ओम प्रकाश काटरे , सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षक श्री डी.के.पंडा, विज्ञान प्रशिक्षक सुश्री पूनम जयसवाल, गणित प्रशिक्षक श्रीमती स्वेता जयसवाल, संस्कृत प्रशिक्षक श्री गोविंद प्रसाद पांडेय के द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डा श्रीमती राज रेखा शुक्ला , डी.ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी, डी.ए.वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सैला पाली के प्राचार्य श्री के. बी, पांडेय , डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री विवेक जयसवाल, डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बडमार के प्रभारी प्राचार्य श्री राजू साहू भी इस आयोजन में समन्वयक के रूप में शामिल हुए। डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोरबा जोन -ई के प्राचार्यों ने अपने उद्धोधन में सभी को कुशल प्रशिक्षण हेतु व सहभागिता निभाने के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित की व विभिन्न जानकारी देते हुए इस कार्यशाला में शामिल होने की शुभकामनाएं भी दी।

