घटिया उपकरण एवं सुस्त मेंटेनेंस बनी वजह ,आंधी तूफान में गिरे पोल,टूटे तार 26 घण्टे बाद जोड़ लाईन चालू करते ही ट्रांसफार्मर का केबल जला ,भीषण गर्मी में हुआ जीना मुहाल ,मंगलवार को कलेक्टोरेट कूच करेंगे ग्रामीण !

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा । साय सरकार की लचर विद्युत व्यवस्था उर्जानगरीवासियों को रुला रही है ।शाम तेज आंधी तूफान ने तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ विद्युत प्रभावित तार पर टूटकर आ गिरे।कई पोल धराशायी हो गए ।रात भर ग्रामीणों ने रतजगा किया , अमले की कमी एवं सुस्त मेंटनेंस के कारण 26 घण्टे बाद किसी तरह लाईन चालू किए थे कि आधा घण्टा के भीतर ट्रांसफार्मर केबल धू धूकर जल गया। जिसकी वजह से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी दस हजार से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं को रतजगा करना पड़ा । भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की निकम्मेपन एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित उपभोक्ताओं मंगलवार को कलेक्टोरेट कूच करने का मन बना रहे।

विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान ने तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि कई पेड़ विद्युत प्रभावित तार,पोल पर टूटकर आ गिरे। जिसकी वजह से गुरुवार शाम 5 बजे से बिजली बंद रही ।

रात भर ग्रामीणों ने रतजगा किया। अमले की कमी एवं सुस्त मेंटनेंस के कारण 26 घण्टे बाद शुक्रवार शाम 6 बजे किसी तरह लाईन चालू किए थे कि आधा घण्टा के भीतर ट्रांसफार्मर का केबल जल गया। धू धूकर जले ट्रांसफार्मर केबल को ग्रामीण सिर्फ निहारते रह गए।विद्युत विभाग ने इसके बाद कोई पहल नहीं की ।

नतीजन
लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी दस हजार से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं को रतजगा करना पड़ा । बिजली (ऊर्जा) पर आधारित समस्त उपकरण बोरवेल से लेकर कूलर पंखे एसी सब शोपीस बने हैं। पानी की दिक्कत से जनता हलाकान हैं ,और जिम्मेदार अधिकारी एसी में चैन की नींद सो रहे। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की निकम्मेपन एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित उपभोक्ताओं मंगलवार को कलेक्टोरेट कूच करने का मन बना रहे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share