*माजदा के पलटने से धुमाल पार्टी के आधा दर्जन सदस्य घायल,सिमगा से अंबिकापुर जाते समय सुतर्रा मोड़ में हुई घटना, मामले की पुलिस को नहीं दी गई सूचना*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

कोरबा/सुतर्रा के समीप तेज रफ्तार माजदा वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया । अनियंत्रित माजदा सड़क किनारे पलट गई। हादसे में धुमाल पार्टी के आधे दर्जन सदस्य घायल हो गए। घटना में वाहन चालक को भी गंभीर चोटें आई। संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई है।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित था। जिसके लिए सिमगा के धुमाल पार्टी को बुलाया गया था । माजदा मेटाडोर का चालक धूमाल पार्टी के लगभग 12 सदस्यों को लेकर सिमगा से अंबिकापुर जाने निकला था । वे कटघोरा थानांतर्गत सुतर्रा के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान माजदा के चालक आनंद राम को झपकी आ गई। उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया । अनियंत्रित माजदा सड़क किनारे पलट गई। घटना के वक्त ट्राली में धूमाल पार्टी के सदस्य गहरी नींद सोए हुए थे। माजदा के पलटते ही जोर से झटका लगने पर उनकी नींद टूट गई। उन्हें कुछ सूझ नही आ रहा था । धूमाल पार्टी के सदस्य किसी तरह खुद को संभाले, तो पंकज कुमार देवदास सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल मिले। वहीं माजदा का चालक केबिन में ही फंसा हुआ था। उसे गंभीर चोटें आई थी। धूमाल पार्टी के सदस्यों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। साथ ही 108 डॉयल कर संजीवनी एक्सप्रेस के कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। कंट्रोल रूम से इवेंट मिलते ही संजीवनी कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन फानन सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। खासबात तो यह है कि घटना की सूचना न तो कटघोरा पुलिस को दी गई और न ही अस्पताल पुलिस चौकी को ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search