*बैंक की शिफ्टिंग का विरोध, सब एरिया कार्यालय को घेरा लोगों ने*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

कोरबा। राष्ट्रीयकृत पंजाब नेशनल बैंक की राजगामार शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी प्रबंधन की ओर से की जा रही है लेकिन लोग ऐसा करने देने के मूड में नहीं है। कई प्रकार की परेशानी बताएं और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सब एरिया मैनेजर के ऑफिस का घेराव कर दिया। स्थिति अप्रिय ना होने पाए, इसे देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौके पर लगाया गया।

पिछले के दशक से कोरबा विकासखंड के राजगामार गांव की मुख्य बस्ती में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा संचालित हो रही है। हजारों की संख्या में खाता धारक इस शाखा से जुड़े हुए हैं इनमें कोयला कामगार के साथ-साथ सरकारी अधिकारी कर्मचारी और आम लोग शामिल हैं।

एक तरह से बैंक की यह शाखा रिहायशी क्षेत्र के मुख्य हिस्से पर है और लोगों की पहुंच आसानी से यहां तक होती है। बैंक से जुड़ी सेवाएं लोगों को सहज तरीके से मिल रही है और सीसीएल प्रबंधन भी बैंकिंग स्टाफ के लिए आवश्यक संसाधन देता रहा है।

खबर के अनुसार अज्ञात कारण से पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन मौजूदा जगह से अपनी शाखा को हटाकर एसईसीएल कॉलोनी ओमपुर में बैंक को शिफ्ट करने की तैयारी में है इसके लिए काफी समय से कवायत की जा रही है। लोगों के विरोध पर कदम आगे नहीं बढ़ सके लेकिन शिफ्टिंग का प्रस्ताव बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सीसीएल कॉलोनी की दूरी यहां से लगभग 2 किलोमीटर है और वहां तक जन सामान्य की पहुंच आसानी से नहीं हो सकेगी और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को यथास्थान बनाए रखना की मांग करते हुए आज सीसीएल के सब एरिया मैनेजर कार्यालय का घेराव किया। बालको नगर थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह और चौकी प्रभारी लक्ष्मण खोटे के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल को इस क्षेत्र में तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो सके। लोगों ने कहां की उन्होंने अपने स्तर पर बात रखी है और यहां वहां इस विषय को लेकर विरोध दर्ज कराया है इसके बाद भी अगर बैंक प्रबंधन मनमानी पर उतारू होगा तो उन्हें दूसरे कदम उठाने पड़ेंगे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share