*कोरबा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार चालक ने ली दो जान, 3 घायल; आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा, 03 जून, 2025 की रात करीब 10:00 बजे, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को अंजाम देने वाला स्विफ्ट कार क्रमांक CG12 BE2806 का चालक राहुल यादव, जो नशे की हालत में और तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 110 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

हादसे का विस्तृत विवरण

गुरुवार, 03 जून की रात को हुई इस भीषण घटना ने पूरे कोरबा शहर को झकझोर कर रख दिया है। नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक टीवीएस चैम्प और एक यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, उसने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर भी उसकी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने विपरीत दिशा से आ रही एक और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसे वह करीब 100-150 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार एक मासूम बच्ची भी लापता हो गई थी, जिसकी तलाश जारी थी। हादसे में तीन मोटरसाइकिल वाहन भी पूरी तरह छतिग्रस्त हो थे।
हादसे के बाद, आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। दुर्घटना में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान दुखद मृत्यु हो गई है। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पुलिस कार्रवाई और आरोपी पर लगी धाराएं

 

कोरबा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों की माने तो आरोपी चालक राहुल यादव, जो पहले से ही हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और धारा 110 गंभीर धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं गैर-जमानती हैं और इनमें दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद लापता हुई बच्ची भी सकुसल मिल गई है और इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर किया है, और पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search