
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के करमंदी गांव में सगाई से ठीक एक दिन पहले एक 24 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम कविता कुमारी मरार है, जो साबित राम मरार की पुत्री थी। 28 अप्रैल को उसकी सगाई होनी थी और 9 मई को शादी की तारीख तय थी। परिवार वाले सगाई की तैयारियों में व्यस्त थे, इसी बीच युवती ने घर के बाथरूम में फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कोरबा भेजा गया है।

इस पूरे मामले में परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कियुवती ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिवार का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।गांव में इस घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग भी इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध हैं।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
