*हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी और पीतल का दीपक बरामद*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा, : हरदीबाजार पुलिस ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हरप्रसाद भट्ट (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई नगदी और पीतल का दीपक बरामद कर लिया गया है। हरप्रसाद भट्ट को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


ऐसे हुई चोरी और गिरफ्तारी

दिनांक 01.07.2025 को संजय राठौर नाम के व्यक्ति ने हरदीबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 25.06.2025 की रात सरईसिंगार चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की गई है। प्रार्थी के अनुसार, 25 जून की रात लगभग 8:30 बजे पूजा के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। अगली सुबह जब वे मंदिर का ताला खोलने गए, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर दानपेटी भी टूटी हुई और खुली पड़ी थी, जिसमें लगभग 4000-5000 रुपये नकद थे। साथ ही, मंदिर में रखा एक पीतल का दीपक भी गायब था।
रिपोर्ट के आधार पर, अपराध क्रमांक 117/2025, धारा 331(4), 305(घ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिष ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक को मामले से अवगत कराया गया और उन्होंने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने आरोपी हरप्रसाद भट्ट को उसके निवास स्थान, ग्राम सरईसिंगार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, हरप्रसाद भट्ट ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए नगदी और पीतल के दीपक को बरामद कर लिया गया।
आरोपी हरप्रसाद भट्ट को 01.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search