*पहलगाम आतंकी हमले के बाद कोरबा पुलिस सतर्क बाहरी निवासियों पर कसी जा रही है निगरानी, दस्तावेजों की जांच तेज,कोरबा पुलिस ने सुबह 6 बजे से संभाला मोर्चा*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

कोरबा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद देशभर की पुलिस सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में कोरबा जिले की पुलिस ने भी रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जिले की बस्तियों और मोहल्लों में उन लोगों की पहचान शुरू की है, जो बाहर से आकर काफी लंबे समय से यहां रह रहे हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे संदिग्ध लोग मिले, जिनके पास अपनी पहचान से जुड़े किसी भी प्रकार के दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

पहल्गाम हमले के बाद जिले में पुलिस सतर्कता काफी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष अभियान लंबे समय तक चलाया जाएगा। पुलिस अब ऐसे सभी लोगों की पहचान कर रही है, जिनके पास वैध पहचान पत्र नहीं हैं। साथ ही उनके मोबाइल नंबरों और गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search