*कोरबा इलाके में फिर एक मौत: पुल के पिलर से टकराया बाइक सवार, चैतमा चौकी ने शुरू की जांच*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली. चैतमा चौकी अंतर्गत एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

हादसों से परेशान पुलिस, हाईवे पर नहीं थम रही रफ्तार

कोरबा जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे अब पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. खासकर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन जानलेवा घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस ने कई बार स्पीड कंट्रोल के लिए चेतावनी और संकेत लगाए हैं, लेकिन हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search