*कोरबा: ऑटो चालक से विवाद, उतरते ही महिला ने उतारे कपड़े, लोगों को दी भद्दी गालियां*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। अक्सर पश्चिमी देशों में विरोध या प्रदर्शन के अनोखे तरीके देखने को मिलते हैं, जिन्हें हमारे समाज में अत्यंत असामान्य माना जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार दोपहर बाद एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला, जिसने शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर हड़कंप मचा दिया।


विवाद के बाद सड़क पर किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
कल्पना कीजिए कि कोई महिला अपने बच्चे के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर रही है और अचानक एक स्थान पर उतरने के बाद अपने शरीर पर मौजूद कपड़ों को सबके सामने उतार दे तो क्या होगा?


गुरुवार को कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर यही हुआ। खबर मिली कि एक महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर उसका ऑटो चालक से तीखा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने आपा खो दिया। जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास ऑटो से उतरी, उसने अचानक अपने शरीर पर मौजूद वस्त्र उतार दिए।


विचित्र माहौल, राहगीरों को दी अभद्र गालियां
कपड़े उतारने के बाद, महिला ने अपने छोटे बच्चे को उठाया और चौराहे की तरफ बढ़ चली। इस दौरान वह लगातार चिल्ला रही थी और वहाँ मौजूद लोगों को अभद्र गालियां भी दीं।
दिन के समय शहर के व्यस्तम चौराहे पर हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वहाँ मौजूद राहगीर, दुकानदार और अन्य यात्री स्तब्ध रह गए। चौराहे पर विचित्र और असहज माहौल बन गया। लोग समझ नहीं पाए कि इस महिला को क्या हुआ है और ऐसी हरकत क्यों कर रही है। महिला काफी देर तक उसी अवस्था में सड़क किनारे घूमती रही।


पहचान और कारण अज्ञात
फिलहाल महिला कौन थी और वह कहाँ की रहने वाली है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि उसका ऑटो चालक से किस बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते उसने इतना चरमपंथी कदम उठाया। पुलिस या प्रशासन की ओर से भी इस मामले पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search