
कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित की गई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा के परिणाम से उन विद्यार्थियों को बहुत ज्यादा खुशी हुई जिन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित किया। विषय को समझा और इसके हिसाब से तैयारी की। कोरबा के छात्र आयुष राठौर ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा 90% अंक अर्जित करने के साथ उत्तीर्ण की है । उन्होंने सभी विषयों में विशेष योग्यता अर्जित की। श्रीमती प्रमिला और वरुण राठौर के होनहार पुत्र आयुष ने इससे पहले भी विभिन्न परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुत्र की सफलता से परिजन और रिश्तेदार सहित शुभचिंता काफी खुश है ।
आयुष राठौर ने अपनी सफलता का क्रेडिट गुरुजनों और अपने परिजनों को दिया है। आयुष का कहना है कि किसी भी सफलता के लिए शॉर्टकट कोई विकल्प नहीं होता बल्कि आपको अपनी पूरी क्षमता दिखानी पड़ती है तब आप सफलता के प्रवेश द्वार तक पहुंच सकते हैं।
