*BJP नेता नटवर शर्मा ने महिला पंच को दी गंदी गाली, विवाद का वीडियो हुआ वायरल, महिला पंच की रिपोर्ट पर करतला थाने में FIR दर्ज*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा-करतला। बांकीमोगरा घटना के बाद अब कुदमुरा में भाजपा नेता का एक वीडियो सामने आया है। यहां नदी में रेत लेने को लेकर विवाद हुआ है। आरोप है कि भाजपा नेता नटवरलाल शर्मा ने महिला पंच को अश्लील गाली व धमकी दी है। नटवर शर्मा के विरुद्ध करतला थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उनके विरुद्ध कोरबा ब्लाक अंतर्गत कुदमुरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 की पंच गीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पूरा मामला रेत के विवाद से जुड़ा हुआ है। गीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 6 जून 2025 को कुदमुरा से होकर बहने वाली मांड नदी के पास रेत लेने के लिए गई हुई थी। घरेलू कार्य के लिए रेत लेने के दौरान नटवरलाल शर्मा जो वहां मौजूद था, उसने कहा कि छोटी गाड़ी को रेत नहीं देंगे और गाड़ी वापस ले जाओ, मेरा खदान है मैं जिसको चाहूं उसको रेत दूंगा। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए चारित्रिक लांछन लगाकर जान से मारने की धमकी देकर वहीं पर गाड़ी सहित गाड़ देने की धमकी नटवरलाल शर्मा के द्वारा दी गई। इसके बाद घर लौटकर परिवार वालों से सलाह मशवरा के बाद 8 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। गीता यादव के मुताबिक जिस वक्त धमकी दी गई उस दौरान वहां संजू लहरे, द्वारका राठिया और एक अन्य नगर सैनिक सहित गांव के लोग मौजूद थे और सबने घटनाक्रम को देखा है। इस तरह के व्यवहार और बर्ताव से वह अपमानित महसूस कर रही है। पंच की रिपोर्ट पर नटवरलाल शर्मा के विरुद्ध धारा 296, 351 (3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। नटवर शर्मा पहले भी अपनी बदजुबानी को लेकर इलाके में सुर्खियों में रहते है। विवाद से उनका पुराना नाता रहा है, एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि से जिस तरह से गाली गलौज की गई है तो समझा जा सकता है कि आम लोगो से व्यवहार कैसा होगा। सूत्रों की माने तो कुदमुरा में पंचायत नाम मात्र का रेत घाट संचालित कर रहा है जबकि असल मे यही ठेकेदार रूपी लोग घाट पर कब्जा कर मनमानी कर रहे है बावजूद जिम्मेदार खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं पुलिस भी रसूख के आगे कोई कार्रवाई करने से बचती है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search