*पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को सुबह 09 बजे से*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून शनिवार को सामुदायिक मंच दशहरा मैदान रानी गेट दुर्गा मंदिर के पीछे आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर में सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे के बीच पहुंचकर युवा व रक्तदाता अपना रक्तदान कर सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड क्र 07 की पार्षद धनश्री अजय साहू, वार्ड क्र. 06 के पार्षद टामेश अग्रवाल सहित समिति सदस्य के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार साहू ने लोगों को रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search