कोरबा. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के तहत 17 नवंबर को सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। कोरबा जिले के चारों सीटों में भी मतदान करने सुबह से मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा हैं। 9 लाख 20 हजार मतदाता 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बटन दबाकर कैद कर रहे हैं। पहले घंटे में 9 बजे तक कोरबा जिले में औसतन 6.46 प्रतिशत मतदान हो चुका है। रामपुर विधानसभा में 4.85 प्रतिशत, कोरबा विधानसभा में 6.90 प्रतिशत, कटघोरा विधानसभा में 5.62 प्रतिशत एवं पाली-तानाखार विधानसभा में 8.30 प्रतिशत मत डाले जा चुके हैं।
THE
