
कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कोरबा प्रवास के दौरान जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से भेंट की। मुख्यमंत्री भवानी मंदिर परिसर स्थित कौशल्या धाम पहुँचे, जहाँ जगद्गुरु कथावाचन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कौशल्या धाम में पहुँचकर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भेंट धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक कथा स्थल पर रुककर जगद्गुरु द्वारा किए जा रहे रामकथा का श्रवण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु से राज्य की सुख-शांति और प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद माँगा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और कथा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस दौरान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगद्गुरु से मिलना यह दर्शाता है कि राज्य सरकार धार्मिक और आध्यात्मिक विभूतियों के प्रति सम्मान रखती है।

