CRIME BREAKING : जंगल के बीच में शख्स की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, शरीर पर गहरे जख्म के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। जिले में जंगल के बीचो बीच एक शख्स की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई है. पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शिनाख्त के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है. वहीं शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है और उसमे गहरे चोट के निशान भी मिले हैं. यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है.

CG BREAKING: स्पा सेंटर में काम के बदले युवती से जबरदस्ती किया सेक्स, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी पुलिस चैकी के पाली पठेरी गांव के जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है. मृतक की मौत भी कैसे हुई है इस बात का पता नहीं चला सका है. मृत व्यक्ति का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ पाया गया. ग्रामीणों ने जब लाश देखी तब कोटवार के माध्यम से सूचना पुलिस तक पहुंचाई. पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजवा दी है. शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है.

ग्रामीणों की मानें तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान है. देखने से ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई अनहोनी होई होगी, चुकी आसपास कुछ नहीं मिले हैं. शव सड़क किनारे देखा गया हैकही न कही संदेह है उसकी हत्या कर शव को फेंका गया होगा.

वहीं पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया. शव सड़क किनारे मिला है कोटवार ने इसकी सूचना दी है शव की पहचान करवाई जा रही है. आसपास गांव में सूचना दी गई है पहचान नहीं हो पाई है कोटवार के माध्यम से मुनादी की जा रही है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search