*कोरबा: शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा, छत्तीसगढ़: नगर पालिक निगम कोरबा के दादरखुर्द, वार्ड क्रमांक 34 में एक शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़े का मामला सामने आया है। सुनीता चौहान नामक एक निवासी ने इस संबंध में ज़िलाधीश महोदय को पत्र लिखकर अवैध कब्ज़ा हटाने और दोषियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, दादरखुर्द के वार्ड क्रमांक 33 में स्थित एक एकड़ शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 1125 है, उस पर दलाल, लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान  द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉट काट-काट कर बेचा जा रहा है।
सुनीता चौहान ने बताया कि उक्त भूमि उनके निवास स्थान के बिल्कुल पास स्थित है। उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है कि इन दलालों ने पूर्व में उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी है। उनका दावा है कि इन लोगों ने मिलकर करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया है।


शिकायतकर्ता के अनुसार, लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान के खिलाफ पहले कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।


सुनीता चौहान ने ज़िलाधीश से विनम्र निवेदन किया है कि उक्त शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए लगभग 01 एकड़ को मुक्त करवाया जाए और लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, राजू सोइन तथा सोनू जैन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए, भूमि को अवैध कब्ज़े से मुक्त करवाते हुए दोषियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की कृपा करें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search