*कोरबा: चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को डंडे से पीटा, फिर दीवार पर सिर पटककर कर दी हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

पसान/कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पसान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुर्गा-भात की दावत के बाद हुआ खूनी संघर्ष

जानकारी के अनुसार, ग्राम साजाकछार सारिसमार निवासी प्रार्थी नन्नू कूजूर ने बताया कि 9 मार्च की रात वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर मुर्गा-भात खाने गया था। भोजन के बाद वह अपने घर लौट आया। उसी रात राजूलाल और उसकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राजूलाल ने लकड़ी के बहिंगा (डंडे) से उर्मिला के सिर पर वार किया और क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसका सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर चोटों के कारण तड़प-तड़प कर उर्मिला की मौत हो गई।

सुबह दी खुद ही जानकारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा और अगली सुबह करीब 7 बजे उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि उर्मिला का शव लहुलुहान हालत में पड़ा था और घर की दीवार पर भी खून के निशान थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और एएसपी नीतीश ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम (FSL) यूनिट के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी राजूलाल कूजूर (37 वर्ष) ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search