कोरबा, : जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदरीपाली निवासी 65 वर्षीय किसान जगदीश साहू की बाइक को सुबह खेत से लौटते समय सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके बेटे प्रेम साहू और ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा ले जाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले बाइक सवार, नोंबिरा निवासी अनिल को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

