
तुमान – ग्राम – लीमडीह मे गौरा – गौरी, कबड्डी, थियेटर एवं सागर आरकेस्ट्रा प्रतियोगिता मडई मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है l तीन दिवसीय आयोजन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 व समापन तथा गौरा/गौरी आरकेस्ट्रा प्रतियोगिता
17 को आयोजित है l
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ के अलावा बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर, और बेस्ट आलराउंडर के लिए भी विशेष नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं l
कबड्डी उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सावित्री अजय कंवर(सदस्य जिला पंचायत कोरबा), सुधा डोरे लाल कंवर(सरपंच ग्राम पंचायत लीमडीह) की उपास्थि रहेगी l
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योत्सना चरण दास महंत(सांसद-कोरबा),
फूल सिंह राठिया विधायक-
रामपुर) ,मनोज झा (उपाध्यक्ष – जनपद पंचायत – करतला), निरुपमा पाटले (जनपद सदस्य) अतिथि होगी l कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा डोरे लाल कंवर (सरपंच – ग्राम पंचायत – लीमडीह) तथा ग्राम के सियान
स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति, महिला समूहों की उपस्थिति रहेगी l
