बीच सड़क पर दो गुटों में ‘महासंग्राम’; नशे में धुत युवकों ने घंटों मचाया उत्पात, थम गई कोरबा की रफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

बीच सड़क पर दो गुटों में ‘महासंग्राम’; नशे में धुत युवकों ने घंटों मचाया उत्पात, थम गई कोरबा की रफ्तार
कोरबा: औद्योगिक नगरी के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार ट्रांसपोर्ट नगर (T.P. Nagar) चौक आज दोपहर उस समय ‘रणक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब दो युवक सरेराह आपस में भिड़ गए। तमाशबीन बनी भीड़ और चीखते-चिल्लाते नशेड़ी युवकों के हंगामे ने पुलिसिया खौफ की धज्जियां उड़ा दीं। आलम यह था कि सड़क पर घंटों तक अफरा-तफरी मची रही और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

🔴 बीच सड़क पर ‘दंगल’: तमाशबीन बनी जनता
प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए जब उन्होंने देखा कि दो युवक अचानक एक-दूसरे पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवकों का व्यवहार पूरी तरह असामान्य था। वे न केवल एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे, बल्कि हिंसक तरीके से सड़क पर ही गुत्थमगुत्था हो रहे थे।
नशे का ओवरडोज? मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि दोनों युवक भारी नशे की गिरफ्त में थे। उन्हें न तो अपनी सुध थी और न ही कानून का डर।
जाम की स्थिति: टीपी नगर चौक जैसे व्यस्त चौराहे पर इस हंगामे की वजह से यातायात पूरी तरह चरमरा गया। गाड़ियों के पहिए थम गए और लोग इस ‘लाइव ड्रामे’ को अपने कैमरों में कैद करने लगे।

 

🚨 पुलिस की एंट्री और ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन
हंगामे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों उत्पाती युवकों को काबू में किया। बताया जा रहा है कि युवक इस कदर आपा खो चुके थे कि वे पुलिस से भी उलझने की कोशिश कर रहे थे। अंततः पुलिस उन्हें घसीटते हुए अपने साथ ले गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बड़ा सवाल: क्या नशे की गिरफ्त में है कोरबा का युवा? और किसका आया फ़ोन….

बीच शहर के मुख्य चौराहे पर इस तरह का हंगामा प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है:
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थानों पर नशेड़ियों का जमावड़ा क्यों?
क्या ट्रांसपोर्ट नगर जैसे इलाकों में गश्त बढ़ाने की जरूरत नहीं है?
ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती जो शहर की शांति भंग करते हैं?
फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई करने से पहले ही कई रसूखदारों के फ़ोन उन्हें आ गए है। इलाके में शांति है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब आप खुद ही समझदार हैं…..

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search