मुझ पर ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप के आरोप लगाने वाले IAS युवराज मरमट ने मुझसे शादी का वादा कर मेरा देह शोषण किया था। दिसंबर 2022 में प्रेग्नेंट होने पर मेरा अबॉर्शन तक करवा दिया।
दिल्ली की रहने वाली एक 32 साल की महिला ने राजस्थान निवासी और छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसर युवराज मरमट पर यह आरोप लगाए हैं। मरमट ने भी 1 सितंबर को महिला के खिलाफ जयपुर के मुहाना थाना में ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया था। अपनी FIR में युवराज मरमट ने आरोप लगाए थे कि महिला उनसे 1.5 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है।
भास्कर रिपोर्टर ने IAS अफसर की ओर से केस दर्ज होने के बाद महिला से उनका पक्ष जानने के लिए बात की। उन्होंने बताया कि – ‘मैंने 24 अगस्त को दिल्ली के पटेल नगर में IAS युवराज मरमट के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद जयपुर में मेरे खिलाफ क्रॉस मुकदमे की जानकारी मिली, जो की सरासर झूठा है।
