KBC 15 में पहुंचा जांजगीर का युवक : अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के CM पर पूछे सवाल, विवेक की कहानी सुनकर जमकर लगाए ठहाके

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के होनहार युवा विवेक अग्रवाल ने आज कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के 8 सवालों के सही जवाब देकर 80 हजार जीते. बाकी का खेल कल होगा. बता दें कि विवेक अग्रवाल पेशे से बर्तन व्यवसायी हैं. वे शहर के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है. उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय खाटु वाले श्याम बाबा और अपने माता-पिता को दी है.विवेक अग्रवाल ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए 17 साल से कोशिश कर रहा था. अब जाकर वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचा है. इस दौरान विवेक अग्रवाल ने अमिताभ बच्चे से सेट पर ही पूछा सवाल दिया. उन्होंने कहा, केबीसी में आपको क्या करना पसंद है. आप्शन दिया, महिलाओं को टिशू पेपर देना, 1 करोड़ जोर से चिल्लाना, सही जवाब होने पर भी डराना या वीडियो कॉल करना. इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें महिलाओं को टिशू पेपर देना ज्यादा पसंद है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search