*हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, 80 फीसदी झुलसा — गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबाthevoices। कोरबा के बुधवारी बाजार के समीप स्थित गणनायक स्टील एवं फेब्रिकेशन नामक दुकान में कार्यरत एक नाबालिग युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 17 वर्षीय सागर धनवार को दुकान संचालक द्वारा छत पर कुछ काम करने भेजा गया था, इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी कंपनी की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

बताया गया कि दुर्घटना में सागर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। तत्काल उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस की टीम भी अस्पताल में पहुंच गई और तथ्यों के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि असुरक्षित रूप से काम करने और जोखिम भरे काम में नाबालिक का उपयोग करने पर लेबर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई हो सकती है।

औद्योगिक नगर कोरबा में इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं और उनमें कार्रवाई हुई है लेकिन इसके बाद भी भर्राशाही जस की तस्वीर कायम है । कोरबा में रविवार को हुई घटना मजदूरी में नाबालिगों को लगाए जाने पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जाँच की जा रही है, और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search