KORBA: व्यवसाई से मारपीट करने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, पुलिस ने हथकडी लगाकर शहर में निकाला जुलूस

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा में एक व्यवसाई को सरेराह पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बदमाशों का शहर में जुलूस निकाला गया। मामला एक सप्ताह पुराना है। कोतवाली थाना इलाके के पुराना बस स्टैंड में दुकान चलाने वाले आनंद रैकवार के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना से नाराज व्यापारी संघ ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी । जिस पर तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को न केवल पड़ा बल्कि उनका जुलूस भी निकाला। आरोपियों का नाम में सुभाष विश्वकर्मा, पंकज सोनी और अमर मेहरा बताया जा रहा है।

BREAKING: कोरबा में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई चाकू बाजी, एक युवक की मौत,

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search