*कोरबा : नाबालिग हिंदू लड़की से अनाचार, लव जिहाद का आरोप — आरोपी युवक गिरफ्तार, पिता की भूमिका जांच के घेरे में*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर इलाके में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। इस मामले में लव जिहाद का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी के रसूखदार पिता की भूमिका भी जांच के दायरे में है, लेकिन अभी तक उस पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की विधवा मां मजदूरी कर परिवार का पेट पालती है। उसका आरोप है कि सोहेल खान ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया और लंबे समय तक उसके साथ अनाचार करता रहा। मां ने कई बार अपनी बेटी को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सोहेल के रसूखदार पिता ने हर बार उसका साथ दिया।

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब भी वह आरोपी के पिता के पास अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगाने जाती, तो वह धमकाते हुए कहता — “जहां जाना है जा, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पुलिस मेरी जेब में है।” बावजूद इसके मां हार नहीं मानी और आखिरकार सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी सोहेल खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं आरोपी के पिता की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search