*कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में मनाई राखी, बुजुर्गों से बंधवाई राखी और लिया आशीर्वाद*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा,- इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व कोरबा पुलिस ने प्रशांति वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं के साथ मनाया। यह आयोजन कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी और सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिस स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, पुलिसकर्मी प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को अपनी दीदी मानते हुए उनसे राखी बंधवाई। इस दौरान वृद्धाश्रम का माहौल बेहद भावुक और खुशनुमा हो गया। पुलिसकर्मियों ने इन माताओं को उपहार दिए और उनका आशीर्वाद लिया।

 

इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर भोजन किया। यह दृश्य बेहद मार्मिक था, जहाँ खाकी वर्दी और बुजुर्ग माताओं का स्नेह स्पष्ट रूप से दिख रहा था। पुलिस स्टाफ ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ मानवीय और भावनात्मक संबंध स्थापित करना भी है।
कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें इन माताओं का आशीर्वाद मिला। हमने आज उन्हें सिर्फ राखी बंधवाकर ही नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा बनकर खुशी महसूस की।” सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने भी इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और जनता के बीच के संबंधों को और मजबूत करते हैं।


वृद्धाश्रम की माताओं ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और उन्हें खूब दुआएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस के आने से उन्हें यह महसूस हुआ कि वे अकेली नहीं हैं और उनके भी भाई हैं। इस कार्यक्रम से यह संदेश गया कि पुलिस समाज का अभिन्न अंग है और मानवीय संवेदनाओं को भी बखूबी समझती है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search