
कोरबा,: कुसमुंडा क्षेत्र में रात के अंधेरे में ट्रक चालक से चाकू की नोक पर 8 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने वाले दो स्कूटी सवार आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नाबालिग और दूसरा बालिग है।

पीड़ित चालक ने वाहन पार्क कर नीचे उतरते ही हमले का शिकार हो गया था। शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और आरोपियों से 5200 रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में दोनों को पकड़ लिया गया। आगे की जांच जारी है।

