*आम का तांडव: कोरबा में बिगड़ैल युवक ने मचाया उत्पाद!*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा, के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीदुग्गू में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दादू सतनामी नाम के एक युवक ने इमलीडुग्गू विकास नगर निवासी प्रहलाद कुंभकार के घर में ऑटो भरकर सड़े हुए आम फेंक दिए. इस अजीबोगरीब हरकत से इलाके के लोग हैरान और परेशान हैं.
इस घटना की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. बताया जा रहा है कि दादू सतनामी आदतन बदमाश है और आए दिन ऐसी ही किसी न किसी घटना को अंजाम देता रहता है.
एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “यह पहली बार नहीं है जब दादू सतनामी ने ऐसी हरकत की हो. वह एक बिगड़ैल लड़का है जो हमेशा कुछ न कुछ गड़बड़ करता रहता है और बच निकलता है. हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेगी और उसे रोकेगी.”
सड़े हुए आमों का इस्तेमाल कर उपद्रव मचाने की यह अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है और क्या दादू सतनामी पर लगाम लग पाती है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search