*कोरबा में स्टंटबाजी पड़ेगी भारी! चलती कार में रील बनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा, छत्तीसगढ़: शहर में चलती गाड़ियों पर स्टंट दिखाकर रील्स बनाने का शौक अब युवाओं को भारी पड़ रहा है। सिविल लाइन थाना अंतर्गत निहारिका मुख्य मार्ग पर कुछ युवक चलती कार के ऊपर और खिड़की से बाहर खड़े होकर स्टंट करते और रील्स बनाते नजर आए, जिसका वीडियो राहगीरों ने बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और स्टंटबाजों को सबक सिखाया।


पुलिस ने सिखाया सबक, जारी रहेगी कार्रवाई
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) भूषण एक्का ने इस मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर इस तरह के जानलेवा स्टंट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
यह कोई पहला मौका नहीं है जब कोरबा में इस तरह की स्टंटबाजी सामने आई है। कुछ दिनों पहले भी बालको के काफी पॉइंट रोड पर एक इलेक्ट्रिक ऑटो में युवक स्टंट करते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस प्रशासन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है और आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search