*नाबालिग  युवकों के साथ पाशविक कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 4 आरोपी भेजें गए जेल,निगम प्रशासन ने आरोपियों की आइसक्रीम फैक्ट्री की सील…*

News Editor
News Editor
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/नाबालिग  युवकों के साथ पाशविक कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही वीडियो में आने वाले अन्य आरोपियों की तलाश भी कोरबा पुलिस कर रही है।

साथ ही राजस्थान से आकर कोरबा में आइसक्रीम फैक्ट्री चलाने वालों को नगर निगम प्रबंधन ने भी सजा दी है। उनकी फैक्ट्री सील कर दी गई है,कोरबा के खपरा भट्टा मोहल्ला में आइसक्रीम फैक्ट्री चलाने वालों ने राजस्थान के भीलवाड़ा से काम करने के लिए बुलाए गए दो दलित युवकों के साथ जैसी क्रूर हरकत की उसे देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आ गया। नगर निगम कोरबा के अधिकारी सदल बल आइसक्रीम फैक्ट्री पहुंचे और उसे सील कर दिया

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search