*शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, दूसरी लड़की से रचाई शादी – कोरबा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा/शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोजराम पटेल को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह मामला महिला अपराधों की गंभीर श्रेणी में आते हुए त्वरित कार्यवाही का विषय बना, जिस पर कोरबा पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मई 2025 को पीड़िता ने सीएसईबी पुलिस चौकी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि भोजराम पटेल (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम रीमाडीह, थाना बम्हनीनडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने 2022 से 2023 के बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और बलात्कार किया।

इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 298/2025, धारा 376(2)(n) भादंवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी हाल ही में दूसरी युवती से विवाह कर चुका है, जिससे इस मामले की गंभीरता और अधिक बढ़ गई।

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

आज दिनांक 01 जून 2025 को आरोपी भोजराम पटेल को उसके गृह ग्राम रीमाडीह से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात माननीय जिला न्यायालय कोरबा में प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार चंद्राकर, प्रधान आरक्षक सुधांशु शर्मा, आरक्षक सूरज भारद्वाज एवं देवनारायण कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search