कोरबा/रॉयल स्टार क्रिकेट कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में GCC की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में GCC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के कप्तान ओम पटेल ने पहले ही ओवर में लायन 11 के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया।

निर्धारित 10 ओवरों में लायन 11 की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। लायन 11 की ओर से तरुण पंडित ने 15 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली। वहीं GCC के कप्तान ओम पटेल ने अपने 2 ओवर के स्पेल में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GCC की टीम ने 8.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
ट्रॉफी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी, पूर्वांचल सर्व समाज के अध्यक्ष श्री ठाकुर अवधेश सिंह जी तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री विकास सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों की उपस्थिति में ट्रॉफी वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही वुशु मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक श्री सियाराम बंजारे ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही समिति के सहयोग की दृष्टि से ट्रॉफी का VYAY-वहन भी उनके द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब GCC के ऑलराउंडर बजरंग यादव को प्रदान किया गया, जबकि फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे GCC के कप्तान ओम पटेल।
उक्त आयोजन का सफल संचालन रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अरमान हसन के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति के सम्माननीय सदस्यों में उपाध्यक्ष अनिल यादव, कार्यकारिणी प्रमुख अजय साहू, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह के साथ ही आशीष गुप्ता, शत्रुघ्न साव, शिव बरेठ, गोलू, हरीश, हेमू एवं चंदू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट उदाहरण रही।
