*कोरबा में शराब के नशे में उपद्रव करने वाले युवक गिरफ्तार, प्रेमिका की तलाश जारी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा,  कोरबा पुलिस ने 6 जुलाई 2025 की रात टीपी नगर स्थित ONC बार और पाम मॉल में शराब के नशे में हंगामा और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के वायरल वीडियो के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सिंह उर्फ छोटू है, जो स्वर्गीय विनय सिंह का 31 वर्षीय पुत्र और मुडापार, मानिकपुर का निवासी है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 3700 भी जब्त कर ली गई है।


क्या था मामला?
6 जुलाई 2025 की आधी रात को टीपी नगर कोरबा स्थित ONC बार और पाम मॉल के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में मारपीट और उपद्रव किया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप करने और समझाने के दौरान, एक युवक और एक युवती ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर “कोरबा शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा” शीर्षक से वायरल हो गया था।


पुलिस की कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 410/2025 धारा 296, 132, 221, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देशन में, थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना और चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि. भीमसेन यादव को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि. भीमसेन यादव ने अपनी टीम के साथ वायरल वीडियो की जांच की और युवक-युवती की पहचान की। आज, 23 जुलाई 2025 को, घटना में शामिल युवक अभिषेक सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वीडियो में दिख रही युवती को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील:
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि आप शराब पीने के आदी हैं, तो घर पर पीएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले, उत्पात मचाने वाले और अवैध रूप से वायरल वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके वाहन जब्त किए जाएंगे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search