
कोरबा, : कोरबा के टीपी नगर स्थित नए बस स्टैंड पर सरेआम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे युवक के साथ देखकर तैश में आकर उस युवक पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई लड़की को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती सूरज नगेसिया नामक युवक के साथ बस से जैसे ही उतरी, पहले से मौजूद उसके प्रेमी मनोज सारथी ने इस वारदात को अंजाम दिया। ब्लेड से हुए हमले के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। इसके साथ ही, घटना स्थल का मुआयना करने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि सूरज नगेसिया अपनी एक परिचित युवती के साथ था, जिसे देखकर युवती के प्रेमी मनोज सारथी ने ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।
