*कोरबा: नदी किनारे नवजात का शव बरामद, डायग्नोस्टिक सेंटर का थैला मिलने से सनसनी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हसदेव नदी के किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवजात कन्या शिशु का शव एक पोटली में बरामद हुआ है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


जानकारी के मुताबिक, फोकटपारा मोहल्ले के पास, नदी के पुल के नीचे सुबह बच्चों ने एक गठरी देखी। उत्सुकता में जब उन्होंने उसे खोला, तो अंदर एक चादर में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला। ऐसा लगता है कि शिशु ने गर्भ में 9 महीने पूरे नहीं किए थे और उसे समय से पहले ही जन्म दिया गया था।


शिशु की नाल में एक कटर मशीन फंसी हुई थी। इसके अलावा, शव के पास से एपी डायग्नोस्टिक सेंटर, कटघोरा का एक थैला भी मिला है, जिसने इस मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है।
पुलिस को संदेह है कि यह भ्रूण हत्या का मामला हो सकता है, जो सोनोग्राफी जांच में कन्या शिशु होने का पता चलने के बाद किया गया हो। हालांकि, यह भी संभावना है कि अवैध संबंधों को छिपाने के लिए इस कृत्य को अंजाम दिया गया हो।


स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी। यह घटना फोकटपारा और इंदिरा नगर मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search