*दीपका में सनसनीखेज हत्या: अकेली 24 वर्षीय युवती का धारदार हथियार से सिर कुचलकर बेरहम कत्ल, परिवार लौटा तो लाश मिली, पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा,: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिनझोरखी इलाके में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यहां 24 वर्षीय युवती रानू साहू उर्फ रानी की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।परिजनों के अनुसार, मृतका रानू साहू पिता रामकुमार साहू की इकलौती संतान थी। रामकुमार साहू दंपति रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दोनों पति-पत्नी काम पर निकल गए थे, जबकि रानू घर पर अलमारी साफ करने जैसे घरेलू कामों में व्यस्त थी। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे, तो उन्हें रानू लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी मिली। उसके सिर पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए गए थे, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और घटना की सूचना दीपका थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

प्रभारी साहू ने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है। हत्यारे की पहचान और वारदात का मकसद उजागर करने के लिए सभी पहलुओं पर गहन जांच चल रही है।इलाके में चर्चा है कि हमलावर शायद किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है, क्योंकि घर में जबरन घुसपैठ के निशान नहीं मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और आसपास के संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शीघ्र दोषी को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search