*कोरबा पावर लिमिटेड के सामाजिक सरोकार के तहत मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट का शुभारंभ,11 गांवों के ग्रामीणों को अब और करीब से मिलेंगी गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

*कोरबा, 28 जून 2025:* कोरबा पावर लिमिटेड के सामाजिक सरोकार के तहत अदाणी फाउंडेशन ने करतला और कोरबा ब्लॉक में मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट (एमएचसीयू) का शुभारंभ किया है। सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने एमएचसीयू को हरी झंडी दिखाकर सरगबुंदिया ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री समीर मित्रा, परियोजना प्रमुख श्री सीवीके प्रसाद और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एमएचसीयू हेल्पेज इंडिया के सहयोग से 11 गांवों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी, जिनमें पताड़ी, खोड्डल, पहंदा, दर्राभांठा, ढनढ़नी, रिस्दीहापारा, उरगा, देवरमाल, और सरगबुंदिया शामिल हैं 2. यह यूनिट प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित होगी और प्रत्येक दिन दो गांवों का दौरा करेगी। पांच सदस्यीय टीम, जिसमें एक मेडिकल कंसल्टेंट (MBBS), फार्मासिस्ट, सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर, ड्राइवर और सहायक स्टाफ शामिल हैं, चिकित्सा परामर्श, आवश्यक दवाओं का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ प्रदान करेगी

डॉ. केशरी ने इस पहल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास आसपास के गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देकर समग्र जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमएचसीयू न केवल बीमारियों की शीघ्र पहचान और उपचार को संभव बनाएगी, बल्कि मरीजों की यात्रा की कठिनाइयों को भी कम करेगी.”

सरगबुंदिया ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन और कोरबा पावर लिमिटेड को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया. अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के छह जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम चला रहा है। सरगुजा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर ब्लॉक में मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है. इसके अलावा, युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण के तहत 1200 एकड़ से अधिक भूमि पर 15.68 लाख पेड़ों का एक घना जंगल तैयार किया गया है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search