VIDEO: मैं बहुत बड़ी फ्रॉड हूं, भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया’:ऑनलाइन ठगी के बाद आरोपियों का नया अंदाज

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायपुर में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। ठगों ने एनर्जी कंपनी के नाम से मिलती जुलती नकली कंपनी बनाई। जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों को जोड़कर पैसे डबल करने का झांसा दिया। आरोपी इतने शातिर हैं कि, ठगी के बाद AI से वीडियो बनाकर खुद ही इसकी जानकारी भी दी।

लोगों ने जब पैसा इनवेस्ट कर दिया, तो आरोपियों ने कंपनी को बंद कर दिया और पैसा लेकर फरार हो गए। फरार होने के दौरान आरोपियों ने तीन आर्टिफिशियल वीडियो बनाए। जिसमें कहा गया कि, आप लोग ठगे गए हैं। मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। अब हम फरार हो रहे हैं।

‘हम करोड़पति बन गए’

ठगी के बाद उसी ग्रुप में आरोपियों ने 3 वीडियो डाले। जिसे लड़की के चेहरे पर AI से बनाया गया था। वीडियो में एक लड़की कह रही है कि मेरा नाम हेलेना है, मैं बहुत बड़ी फ्रॉड हूं और अब हम करोड़पति बन गए हैं। आपके पैसे लेकर हम फरार हो रहे हैं।

वहीं एक और AI वीडियो में यह कहा जा रहा है कि, मेरा नाम रुचिका का है और मैं गुरु हेलेना के नक्शेकदम पर चल रही हूं और आप से रोज मैं पैसे मंगाती हूं अब हम भाग रहे हैं, पुलिस अब हमारी तलाश करेगी।

आरोपियों ने AI वीडियो जारी कर कहा कि आप लोग ठगे गए हैं। - Dainik Bhaskar

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search