*महिला से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल, कोरबा पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/रजगामार —रजगामार चौकी क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले एक मनचले युवक के खिलाफ कोरबा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

घटना 11 जून 2025 की है, जब पीड़िता स्कूटी से अकेले कोरबा से अपने घर रजगामार लौट रही थी। डुमरडीह पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने स्कूटी को ओवरटेक कर सामने रोक लिया और महिला के साथ अश्लील इशारे एवं टीका-टिप्पणी करने लगा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

पीड़िता ने 14 जून को अपने परिजनों के साथ चौकी रजगामार में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। वायरल वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान राजकुमार राठिया (24 वर्ष), निवासी घोटमार, थाना करतला, जिला कोरबा के रूप में की।

राजगामार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्यायदंड संहिता (BNS) की धारा 75(2), 78(2), 79 के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही मोटरसाइकिल (CG12BL1770) के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 183(1) और 196(2) के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

🚨 कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं का सम्मान करें।
यदि किसी महिला या छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना होती है, तो परिवारजन गंभीरता से लें और तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
शहर की छवि को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए सभी से सहयोग अपेक्षित है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search