
कोरबा,: अपर कलेक्टर मनोज बंजारे ने कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर नो-पार्किंग में खड़े कई वाहनों पर लॉक लगवाने की कार्रवाई की।
अपर कलेक्टर बंजारे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई भी वाहन चालक दोबारा नो-पार्किंग क्षेत्र में अपना वाहन खड़ा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कदम कलेक्टोरेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कार्रवाई से परिसर में अनाधिकृत पार्किंग की समस्या पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
