अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार,अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी के घटना को देते थे अंजाम

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

नाम पता आरोपी :- अनुप जोशी पिता कुंवर सिंह, उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम चिरौटी, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छ0ग0)

कोरबा/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.01.2023 को प्रार्थी मनमोहन राठौर पिता रमेश कुमार राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.01.2023 को लगभग 01:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य अज्ञात चोरों के द्वारा प्रार्थी के दुकान की गोदाम में रखा समान जिसमें स्कूल ड्रेस, गरम कपड़ा, रेडिमेड व होजियारी कपड़ा, किराना समान, हार्डवेयर का समान आदि को चोरी कर ले गये हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 11/2023 धारा 457, 380 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास लगा सीसी टीवी कैमरा का फुटेज लेकर बारिकी से अवलोकन किया गया एवं घटना स्थल का टीडीआर व संदेहियों के मोबाईल का सीडीआर आदि का विश्लेषण किया गया। जिसमें 01. रंजीत पात्रे 02. शैल कुमार पात्रे 03. अमित पात्रे 04. रवि कुमार बंजारे, 05. संतोष कुमार डहरिया को दिनांक 15.01.2023 को गिरफ्तार किया गया था, इस दौरान अनुप जोशी अपने एक साथी विजय पात्रे उर्फ पिन्टू के साथ फरार हो गया था, उपरोक्त गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पुलिस विवेचना उपरांत चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया था। जिसमें गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा 3-3 साल का करावास से दण्डित किया गया है। फरार आरोपी अनुप जोशी का पतातलाश जारी रखा गया था। इस दौरान सूचना मिला कि अनुप जोशी जिला मुंगेली में लूक-छिप कर रहा है। उक्त सूचना पर थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा आरोपी अनुप जोशी को दिनांक 27.04.2024 को जिला मुंगेली से गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज दिनांक 28. 04.2024 को मान0 न्याया0 से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search