डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में हुआ वैदिक हवन व प्रवेश पत्र वितरण

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

डी. ए. व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी के अध्यक्षता व मार्गदर्शन में विद्यालय प्रांगण में कक्षा दसवीं व बारहवीं तथा अन्य सभी विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं में सफल होने व उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों हेतु वैदिक हवन किया गया। इस हवन विधि में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण , विद्याथियों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही। इस हवन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्य सिद्धान्तों की स्थापना करना तथा समस्त विद्याथियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के आने व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना था। इस हेतु विद्यालय में विशेष हवन व वैदिक मंत्रोच्चारण श्री उद्धव प्रसाद शास्त्री जी द्वारा किया गया। इस हवन कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों ने हवन कुंड में पूर्णाहुति डालकर विद्यार्थियों की परीक्षाओं में सफलता पाने व विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भजन गायन सहित प्रार्थना गीत भी गाया गया व हवन के दौरान विद्यालय का पूरा प्रांगण ओम नाद के उच्चारण से गुंजायमान हो रहा था। इस वैदिक हवन में उपस्थित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया व पुष्पवर्षा की तथा उनके जीवन में उनके लक्ष्य की सफलता पूर्वक प्राप्ति हेतु मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने व विद्यार्थियों को परिश्रम करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ वेद व संस्कृति का भी ज्ञान विद्यार्थी प्राप्त करते है व ईश्वर के आशीर्वाद के साथ-साथ हमे अच्छे कर्म करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। अंत में सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया व प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी द्वारा कक्षा बारहवीं के समस्त विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा अभिभावकों की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र का वितरण किया गया तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली द्वारा जारी किए गए बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित क्रम वार दिशा- निर्देशन भी प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में दी गई।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search