कोरबा: विधानसभा चुनाव के साथ ही त्यौहारी सीजन होने के कारण पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है । इसी से निपटने पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर कोरबा पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली और सिविल लाइन क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग करने किया गया। मुख्य रूप से उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर पाती ऐसे स्थान में उपद्रवी तत्व ज्यादा सक्रिय रहते हैं इन कर्म से पुलिस ने इन स्थानों पर पैदल पेट्रोलियम करने का निश्चय किया है।
कोरबा पुलिस की यह कोशिश लगातार बनी हुई है कि त्योहार भी शांतिपूर्वक निपट जाए और विधानसभा चुनाव ने भी किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। लगातार फ्लैग मार्च करने के साथ ही लगातार कोशिश की जा रही है। जाहिर है इसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
