कोरबा/वर्तमान समय में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है जिसमें दूर दूर से विधार्थी ज़िला के एग्रीडी कॉलेज पीजी कॉलेज में पढ़ने आते है जिनको अनेक समस्याओं का सामना करना पढ़ता है जिसको ध्यान में रखते हुए छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्वारा शासकीय ई.वि.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा के सामने विधार्थी के हेल्प के लिए व नव प्रवेशित छात्र / छात्राओं को ज्वाइंन कर संपर्क करने हेतु फ्लैक्स/होडिंग लगाया गया था जिसे किसी अज्ञात व असमाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

आज रात 10:00 बजें के बाद फ्लैक्स को निकाल कर ले गये है।
अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा यह कृत्य से आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छ.ग. के कोरबा प्रवास को लेकर एक रात पहले ही हमारे ABVP छात्र संगठन के फ्लैक्स को नुकसान पहुँचाना व शांति व्यवस्था को भंग करने एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न करने आदि की मंशा को परिलक्षित करता है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है की भूपेश बघेल के कोरबा आगमन पर ABVP का फ्लेक्स निकालना व क्षतिग्रष्त करना यह कांग्रेस व कांग्रेस के छात्र विंग संगठन NSUI के नाकामी को दर्शाता है।

यह कृत्य से ABVP छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोस है तथा इस पर त्वरित कार्यवाही की मांग को लेकर ज़िला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मिल कर सूचना कीया गया है वहीं सिविल लाइन थाना पहुँच कर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय से मिल कर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है।
