शोक कार्यक्रम में मधुमक्खियों का धावा, कई महिलाएं घायल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5
धमतरी। ग्राम फागुनदाह में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गई करीब 15 महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सभी घायल महिलाओंं को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी का इलाज जारी है।बताया जा रहा है ग्राम फागुनदाह में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसके कार्यक्रम में शामिल होने मेहमान और गांव के लोग पहुंचे हुए थे। वहीं सभी लोग तालाब में होने वाले नहावन कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। दर्जनों महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन करीब 15 महिलाएं मधुमक्खियों के हमले की शिकार हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं सभी घायलो की स्थिति अभी बेहतर बताई जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search