कोरबा में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन, 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thevoicesnews
Thevoicesnews
5 Min Read

कोरबा,। सिटी सेंटर मॉल स्थित लेवल अप एमएमए अकादमी में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ कोरबा द्वारा छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी तकनीक, अनुशासन एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में क्योरुगी और पुमसे दोनों विधाओं में मुकाबले आयोजित किए गए। जिला स्तरीय चैम्पियनशिप के साथ यह आयोजन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन परीक्षण के रूप में भी हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा  नितिश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक कोरबा आस्था शर्मा तथा जिला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रतियोगिता की तकनीकी गुणवत्ता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से बाहरी पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। निर्णायकों ने निर्धारित नियमों के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अविनाश बंजारे, सचिव दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष सुयश चंद्रा, रेफरी कमीशन चेयरमैन एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे तथा तकनीकी निदेशक स्नेहा बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई।

क्योरुगी में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

क्योरुगी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में आराध्या कश्यप, शिवम पी. थोराट, कुंदन पी., शौर्य कुंडू, रिया यादव, कनिष्का गोयल, आद्विक श्रीवास, मुद्रा श्रीवास्तव, मानस पटरे, तनिषा मजूमदार, सबीके आलम, वान्या राठौर, अक्षत साहू, शीखा प्रजापति, दिव्यांशु श्रीवास, आराध्या शर्मा, वंदना रात्रे, श्रेया नायर, निष्ठा प्रजापति, तनुश यादव, वीर भद्र पैकरा, अंश कुमार पटरे, अगस्त्य शर्मा, दीपेंद्र चौधरी, मोक्ष चंद्रा, वर्षा साहू, एकता श्रीवास, सुमित चौहान, एकता पटेल, नव्या सचदेवा, अवनी शर्मा, राशि सिंह, भूमिका जगत, आर्या गौरी सिंह, योगिता करश, यश कुमार प्रजापति, गुंजन देवांगन, आदित्य सारथी, अनीश कुमार खरे, देवराज गोगोई, साई प्रकाश जेना, ओम साहू, अभिजीत डहरिया, अनय अग्रवाल, पंक्ति अग्रवाल और आर्यमान कुमार शामिल रहे।

रजत पदक विजेताओं में प्रिया गेंडले, दिव्यांशु सिंह, आशीष गेडले, जितेश सिंह, आकांक्षा भगत, सृष्टि गुप्ता, श्रेया सिंह, पहल अग्रवाल, अनिरुद्ध सिंह, नयन साहू, पी. हर्ष कृष्णा, रिशिका पी. नायर, अंश पटरे, आइज़ा फातिमा, राजवर्धन सिंह, प्रणवी झा, मीनल श्याम, सौम्या अग्रवाल, आद्विक गोयल, अंशिका श्रीवास, दक्ष टांडेय, तान्वी मनहर और पविथ शर्मा रहे।

कांस्य पदक हासिल करने वालों में आराध्या वर्मा, पारीक, अर्चना शाठी, ओश ठाकुर, अन्वेषा बत्रा, आलोक यादव, ज़ैनब शहजादा, अंशुमान भारद्वाज, रिशिका चौधरी, ख्याति आर्या, अक्षिता यादव, अक्षय करश, शिवम शर्मा, आयांश साहू, राघवेंद्र कश्यप, जयेश साहू, अर्शवीर सिंह चंदेल और वीर प्रताप सिंह शामिल रहे।

पुमसे में भी खिलाड़ियों ने लहराया परचम

पुमसे प्रतियोगिता में समीक्षा मिश्रा, आर्या गौरी सिंह और अगस्त्य शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। एकता पटेल और पहल अग्रवाल ने रजत तथा अवनी शर्मा, श्रीजा सिंह और वंदना रात्रे ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक और खेल भावना से दर्शकों को प्रभावित किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कोरबा में ताइक्वांडो एवं पुमसे को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ कोरबा एवं लेवल अप एमएमए अकादमी की ओर से सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अतिथियों, पर्यवेक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share