स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा द्वारा चेम्बर भवन में गरिमामय समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारी बंधुओं एवं चेम्बर पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। सभी ने राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में चेम्बर के संरक्षक रामसिंह अग्रवाल, अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संगठन मंत्री राकेश नागरमल, अमीन पारेख, कन्हैयालाल कलवानी, राजकुमार मोदी, विजय केडिया, सजन अग्रवाल, जतिन डोडेजा, राज सिंघल, रमेश अग्रवाल, राहुल मोदी, सीए अखिलेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, पत्रकार अनिल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, दरोगा, कार्यालय मंत्री गायत्री श्रीवास, भारती, विनय मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, राजू गंगवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेम्बर पदाधिकारियों ने कोरबा जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जय हिंद! वंदे मातरम्! भारत माता की जय!

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share