1 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अनिषेक वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था। उसी तारतम्य में आज दिनांक 28/02/2024 को एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मानिकपुर पुलिस को सफलता मिली है.
गायत्री नगर निवासी प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक को आरोपी देवा मंडल द्वारा प्रार्थिया के घर में घुसकर गली गलौच तथा मारपीट करते हुए जान से मरने की धमकी दिया गया था, घटना कारित करने के बाद आरोपी कलकत्ता भाग गया था जिसे आज दिनांक 28/02/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share