गलत दिनचर्या एवं गलत खान-पान मधुमेह रोगियों की वृद्धि का प्रमुख कारण- डॉ.नागेंद्र शर्मा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट (096456) के तत्वाधान में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंसक्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ दिनाँक 8 मार्च 2024 शुक्रवार को लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट (096456) के सचिव चिकित्सक लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक जोखुलाल गुप्ता, चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के सदस्य द्वय नेत्रनंदन साहू तथा अश्विनी बुनकर फार्मासिस्ट आयुष गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता एवं शिविरार्थियों ने भगवान भोलेनाथ, भारत माता एवं आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी के पूजन के साथ किया। शिविर में अपनी चिकित्सकीय सेवायें दे रहे चिकित्सक लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने गलत दिनचर्या एवं गलत खान-पान को मधुमेह रोगीयों के बढ़ने का मुख्य कारण बताते हुये मधुमेह से बचाव हेतु आयुर्वेदानुसार आहार-विहार का पालन कर आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने को कहा। साथ ही उन्होंने मधुमेह रोगियों के लिये उपयोगी आहार विहार ऋतुचर्या दिनचर्या के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुये उससे संबंधित योगासन एवं प्राणायाम का भी व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया। शिविर में 53 मधुमेह रोगियों की ब्लड शुगर की निशुल्क जांच के साथ शिविरार्थीयों को आहार-विहार , दिनचर्या- ऋतुचर्या के विषय में विस्तार से बताते हुए मधुमेह पर नियंत्रण एवं इससे मुक्ति हेतु निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ साथ मधुमेह की परीक्षित औषधि भी निशुल्क प्रदान की गई। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिये उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क प्रदान की गई। शिविर में पहुंचे रोगियों ने निःशुल्क रक्त शर्करा के जांच के साथ साथ चिकित्सा परामर्श, औषधि, आहार-विहार की जानकारी तथा योग प्राणायाम का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रसनता व्यक्त करते हुएअपने रोग पर नियंत्रण तथा इससे मुक्ति के प्रति विश्वस्तता का भाव प्रकट करते हुए आयोजकों तथा चिकित्सकों को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। शिविर में लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक जोखुलाल गुप्ता, “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के सदस्य द्वय नेत्रनंदन साहू तथा अश्विनी बुनकर, फार्मासिस्ट आयुष गुप्ता,अपेक्षा गुप्ता, गोटु मिश्रा, धीरज सिंह पोटाम, जय राय एवं हेतराम चौधरी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share